उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

हिमालय में तबाही की चेतावनी!…उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में हिमस्खलन (एवलॉन्च) का खतरा बढ़ गया है। जियो इंफॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GIRE) की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में देश के पांच राज्यों के कई जिलों को शामिल किया गया है, जहां आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में भी हालात को देखते हुए पांच जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। रक्षा भू- सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई है। डीजीआरई द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर जिले को डेंजर लेवल-2 में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

पूर्वानुमान में बताया गया है कि इन क्षेत्रों में यदि भारी बर्फबारी होती है तो हिमस्खलन और एवलॉन्च की घटनाएं घटित होने की संभावना बढ़ सकती है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

वहीं सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और पर्वतीय मार्गों से यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में