देश/दुनिया धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय हिल दर्पण

महाभारत से भी भीषण होगा युद्ध…भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर हुई भारत की एयर सर्जिकल में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। इस बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में प्रेमानंद महाराज भीषण युद्ध की बात कहते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो लोग पाकिस्तान और भारत के युद्ध से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि ये वीडियो 22 जनवरी का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन का तांडव...पहाड़ गिरा, सड़क गायब, मकानों को भी खतरा

टीवी-9 भारवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में हुई भारत की सेना की कार्रवाई के बाद प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं कि अभी एक बार युद्ध भयंकर होगा। महाभारत से भी बढ़कर। काम, क्रोध, लोभ, मद, मत्सर अभी तो सब सोए हुए हैं। जैसे हम किसी के बंधन में पड़े हों, वो देख रहा है। बंधा पड़ा है तो अपनी ताकत थोड़े ही दिखाता है। प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जब बंधन मुक्त होना चाहते हैं, तब वो अपनी ताकत दिखाएगा, तो अभी कोई काम क्रोध अपनी ताकत थोड़े ही दिखा रहे हैं, जहां मारा थप्पड़ वहीं गिरे पड़े वो अपनी ताकत क्या दिखाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस जिले में इस दिन बंद रहेंगे मदिरालय, आदेश जारी

वीडियो में प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि ताकत वो जब मारे और गिरो न फिर नाम जप करें, तब लगता है भगवान ही बचा सकते हैं। नहीं तो इतनी बुरी दशा हृदय की कर देते हैं। काम, क्रोध, लोभ, मद, मत्सर ऐसा लगता है इतना गंदा तो हम पहले नहीं थे, तब उस पर विजय प्राप्त की जाती है। अभी तो बहुत प्रारंभिक स्थिति भी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हेलिकॉप्टर से आस, जमीन से प्रयास...धराली में वॉर लेवल पर मिशन ज़िंदगी
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ