उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

वोटिंग की तारीख आई, रिजल्ट पर सस्पेंस!… निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में बड़ा घटनाक्रम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट में ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिकाओं के चुनाव से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया कि दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। आयोग की ओर से इसके लिए चुनाव अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। हालांकि, मतदान के बाद मतगणना अग्रिम आदेश तक नहीं कराई जाएगी।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकल पीठ में हुई। आयोग की जानकारी के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची के SIR पर बड़ा अपडेट!...हल्द्वानी में अंतिम चरण, अब EVM की FLC की तैयारी

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि किच्छा और सिरौली कलां में चुनाव नहीं होने के कारण नगर निकाय से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अन्य निकायों में चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इन दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया लंबे समय से विवाद के कारण अटकी हुई थी.

मामला किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण से जुड़ा हुआ है। किच्छा निवासी नईमुल हुसैन समेत अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि सरकार ने 43 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए प्रस्तावित आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन उसमें किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण स्पष्ट नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “हैलो, मैंने पत्नी को मार दिया है…” गोली चलाने के बाद पति का पुलिस को फोन, फिर मोबाइल बंद

याचिकाकर्ताओं ने आरक्षण रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि नियमों के मुताबिक अध्यक्ष पदों की कुल संख्या के आधार पर रोस्टर तैयार किया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  तुंगनाथ ट्रेक पर एक चूक पड़ी भारी!...महिला यात्री गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू में मिला शव

इसके अलावा किच्छा नगर पालिका की सीमा में कुछ वार्डों और गांवों को शामिल किए जाने को लेकर भी पहले विवाद सामने आया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र को लेकर स्थिति बदली और बाद में चुनाव प्रक्रिया को लेकर मामला अदालत पहुंचा।

अब आयोग की अधिसूचना के बाद 22 सितंबर को मतदान होना है। हालांकि मतगणना का परिणाम फिलहाल अदालत के अगले आदेश पर निर्भर रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में