उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

मतदाता पुनरीक्षण बना कमाई का जरिया?… विधायक ने खोली पोल, प्रशासन से मांगी तुरंत कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। उन्होंने अभियान से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं, दस्तावेजों को लेकर भ्रम और आवेदन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों से प्रशासन को अवगत कराया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान नागरिकों के बीच आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन को लेकर कई तरह की शंकाएं बनी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लोगों को समयबद्ध और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अनावश्यक परेशानियों का सामना न करे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम

इस दौरान विधायक ने तहसील परिसर में एसआईआर से संबंधित प्रपत्रों की कथित कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर प्रपत्र बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और इस पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  शौक नवाबी, कमाई चोरी की!... उड़ाईं 11 बाइक, जंगल में बना रखा था सीक्रेट ठिकाना

सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े किसी भी दस्तावेज का दुरुपयोग या उससे अनुचित लाभ कमाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत प्रत्येक नागरिक का मताधिकार है। इसलिए यह आवश्यक है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम हो, ताकि हर पात्र मतदाता बिना किसी बाधा के अपने अधिकार का उपयोग कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल की लड़की, 17 साल का लड़का!...शादी रुकवाने पहुंची पुलिस तो मच गया बवाल

विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, धर्मवीर, गोविंदी लोबियाल, ज्ञान सिंह थापा, शकील सलमानी, मोहम्मद गुफरान, शैलेन्द्र दानू सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में