उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

बाइक की नंबर प्लेट फर्जी, इरादे खतरनाक… पुलिस से भिड़े दो बदमाशों का खेल खत्म!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की एक और घटना सामने आई है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार चेकिंग पॉइंट पर नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी पाने के लिए रची फर्जीवाड़े की साजिश!... तीन शिक्षक बर्खास्त, अब पुलिस करेगी हिसाब

जानकारी के अनुसार, घटना देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में नयागांव के पास देर रात हुई। पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक लेकर बुडपुर की ओर भाग निकले। पीछा किए जाने पर दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ चुनी पुलिस सेवा...अब आईपीएस बनकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

घायल बदमाशों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धूप के बाद फिर बारिश-बर्फबारी का दौर!... उत्तराखंड में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। शमीम के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद के खिलाफ भी देहरादून और हरिद्वार में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में