अजब- गजब उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

रिश्वत कांड में हाईवोल्टेज ड्रामा!… विजिलेंस ने पकड़ा, तहसील कर्मियों ने घेरा; 20 घंटे बाद पलटा पूरा खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रिश्वतखोरी के बाद हाई वोल्टेज घटनाक्रम ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील में कथित रिश्वतखोरी को लेकर बुधवार दोपहर से शुरू हुआ हाई प्रोफाइल घटनाक्रम करीब 20 घंटे बाद गुरुवार सुबह समाप्त हुआ। विजिलेंस टीम ने हिरासत में लिए गए वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा और संग्रह अमीन को रिहा कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को अपने साथ लिए बिना तहसील परिसर से रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी का खूनी हमला!...वन गुर्जर को पटक-पटककर मार डाला, दहशत

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर एक किसान की शिकायत पर विजिलेंस टीम सितारगंज तहसील परिसर पहुंची थी। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा और संग्रह अमीन को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया। विजिलेंस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही तहसील के अन्य कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।

दोनों कर्मचारियों की हिरासत का विरोध करते हुए तहसील कर्मियों ने परिसर में धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध के चलते तहसील परिसर में माहौल गरमा गया और देर रात तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। इस दौरान मामले को लेकर प्रशासन और विजिलेंस टीम के बीच भी लगातार गतिविधियां चलती रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में झपटमारों का आतंक!...बुजुर्ग महिला के झपटे झुमके, मचा हड़कंप

करीब 20 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद गुरुवार सुबह विजिलेंस टीम ने हिरासत में लिए गए दोनों कर्मचारियों को मुक्त कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच विजिलेंस टीम तहसील परिसर से रवाना हो गई। हालांकि, दोनों कर्मचारियों को अपने साथ नहीं ले जाने से मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीमारी का बहाना, ट्रेनिंग से छुट्टी...उत्तराखंड में नशा तस्करी में अग्निवीर प्रशिक्षु गिरफ्तार!

विजिलेंस की कार्रवाई, कर्मचारियों के विरोध और करीब 20 घंटे बाद दोनों आरोपियों की रिहाई ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। अब इस घटनाक्रम में आगे क्या कार्रवाई होती है और कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में