उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम… इन जिलों में बारिश के आसार, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई स्थानों पर कोहरे की वजह से धूप तक दिखाई नहीं दे रही है, जिससे लोगों को चलने-फिरने में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आर्मी अफसर की जालसाजी... कई युवा बनाए शिकार, ऐसे फूटा भांडा

मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इस बार बारिश के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, जहां आसमान साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 21°C के आस-पास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  एक और हाफ एनकाउंटर... बाइक छोड़ भागने लगा तस्कर, पुलिस ने लगाया निशाना

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को बर्फबारी का आनंद मिल रहा है। इस बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर कम निकल रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन...इन अफसरों का रोका वेतन, कई विभागों को नोटिस

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। लोगों को कोहरे और ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में