देश/दुनिया मौसम राष्ट्रीय

‘मोंथा’ तूफान का खतरा…इन राज्यों में मचाएगा तबाही, अलर्ट

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘मोंथा’ तेजी पकड़ रहा है। 27 अक्टूबर की सुबह तक यह दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में यानी 28 अक्टूबर तक यह भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के तट से टकरा सकता है। तूफान की हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के किसी जिले में बारिश की चेतावनी नहीं दी है। हालांकि, 27 से 30 अक्टूबर तक दक्षिण ओडिशा चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से सबसे अधिक प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

27 अक्टूबर (सोमवार) के लिए चेतावनी:

नारंगी अलर्ट: मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, रायगड़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल

येलो अलर्ट: नुआपाड़ा, बलांगीर, बौध, नयागढ़, खोरधा, पुरी, कटक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

28 अक्टूबर (मंगलवार) के लिए चेतावनी:

रेड अलर्ट: मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजम

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

ऑरेंज अलर्ट: नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खोरधा, पुरी

येलो अलर्ट: नुआपाड़ा, बलांगीर, सोनपुर, बौध, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, क्योंझर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज

मौसम विभाग ने राज्यवासियों से सावधानी बरतने और तूफान तथा भारी बारिश के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ