उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस IAS अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के CEO पद पर अब IAS अधिकारी विशाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। यह पद हाल ही खाली हुआ था, जब पूर्व CEO विजय थपलियाल को विवादों के बीच हटाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

शासन ने 2018 बैच के IAS अधिकारी विशाल मिश्रा को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। चारधाम यात्रा राज्य में 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, ऐसे में शासन ने यात्रा से ठीक पहले इस नियुक्ति को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड आने वाले हैं। इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मंदिर समिति के CEO पद पर अनुभवी IAS अधिकारी को तैनात किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में बदलाव को लेकर लंबे समय से चर्चाएँ चल रही हैं। बड़े बदलाव प्रधानमंत्री के दौरे के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल विशाल मिश्रा की CEO के रूप में तैनाती का आदेश जारी हो चुका है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में