उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड… इस आईएएस अफसर को केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि राज्य गठन के बाद पहले ऐसे आईएएस अधिकारी, जो पीसीएस से आईएएस में पदोन्नत हुए थे, अब केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में चयनित हुए हैं। हम बात कर रहे हैं, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन की, जिनका केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अंधड़ के बीच उत्तराखंड में खौफनाक हादसा!...पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विनोद कुमार सुमन वर्तमान में राज्य सरकार में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ-साथ राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। उनका प्रशासनिक सफर अत्यंत ही शानदार रहा है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया है। इससे पहले वे सचिव वित्त, प्रभारी सचिव शहरी विकास, सचिव सहकारिता, सचिव कृषि और सचिव पशुपालन जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए, केंद्र सरकार ने उन्हें संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया है, जो उनके प्रशासनिक करियर में एक नई ऊंचाई साबित होगा। उनके चयन से न केवल राज्य का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। यह राज्य के युवा अधिकारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जो अपने कार्य से उत्कृष्टता प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में