उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…इन कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। निगम ने एक जनवरी 2026 से शासन के प्रावधानों के अनुरूप न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) देने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ भी मिलेगा, जिसमें नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का अंशदान शामिल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  IMD का अलर्ट, प्रशासन सतर्क!...उत्तराखंड के इन जिलों में गुरुवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

यूपीसीएल ने मार्च से जुलाई 2026 तक के बकाया एरियर के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। यह एरियर कर्मचारियों को अगस्त से दिसंबर 2026 तक उनके मासिक मानदेय के साथ पांच बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में ममता हुई शर्मसार!.. नाले में मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, जानें पूरा मामला

निगम के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन की निर्धारित सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना और लंबे समय से लंबित भुगतान का निस्तारण करना है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट!...इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

यूपीसीएल के इस फैसले से प्रदेशभर में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता, ईपीएफ और बकाया एरियर का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में