उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…. दुकान और मकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में शुक्रवार देर रात विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी के मकान और दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते-देखते मकान और दुकान को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 72 घंटे बेहद अहम!...भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर सर्विस उत्तरकाशी और गंगोत्री से भी एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!...घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

आग से मकान और दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में