उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड फिर हिला…ये जिला रहा केंद्र, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। रविवार सुबह आए भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी, जिसके चलते कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी तरह की जन–धन की हानि की सूचना सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सीमांत जिला चमोली रविवार सुबह 10:27 बजे भूकंप के झटकों से दहल उठा। जिले के कई हिस्सों में कंपन महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई 5 किलोमीटर रही। इसका केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

गौरतलब है कि लगभग एक माह पहले भी इसी क्षेत्र में झटके महसूस किए गए थे। हिमालयी भू-भाग में स्थित उत्तराखंड को हाई सिस्मिक जोन में रखा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हिमालयी बेल्ट में भूकंप का खतरा सबसे अधिक उत्तराखंड में रहता है, जिसके कारण क्षति की आशंका भी अधिक बनी रहती है। यही वजह है कि राज्य के अधिकांश हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में