उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड… यहां सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसे लेकर कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों—राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल—में एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी बाघ की गतिविधियों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में