उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति सोशल

उत्तराखंड… इन अफसरों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने तीन वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत तीन प्रमुख वन अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

मुख्य वन संरक्षक कार्यालय द्वारा हाल ही में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए समिति का गठन किया गया था। 30 जनवरी 2025 को आयोजित बैठक में तीन प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है, जिससे उनकी जिम्मेदारियां और वेतनमान बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस नगर पालिकाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब ये अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी पदोन्नति के बाद इनका वेतनमान 44,900-1,42,400 लेवल 07 से बढ़ाकर 47,600-1,51,100 लेवल 08 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... हल्द्वानी समेत इन मण्डलों में ये बने अध्यक्ष, देखें लिस्ट

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों के नाम और तैनाती कार्यालय इस प्रकार हैं:

  1. केशव दत्त बनेठा – प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी
  2. चन्द्रन सिंह बिष्ट – प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर
  3. सतेन्द्र सिंह रावत – प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम...इन जिलों में दो दिन अलर्ट, रहें सतर्क

ये अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती कार्यालयों में ही योगदान देंगे और उनके नई तैनाती आदेश बाद में जारी किए जाएंगे, जब उनके योगदान की सूचना प्राप्त हो जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: hilldarpan@gmail.com

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में