उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका…एएनएम के 180 पद खाली—तुरंत करें आवेदन!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और खाली पड़े डॉक्टर व पैरामेडिकल पदों को भरने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में जहाँ एक दिन पहले प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्सा अधिकारी के 287 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई थी, वहीं आज स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम के 180 रिक्त पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन के आधार पर चयन बोर्ड ने इन 180 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 20 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक बोर्ड की वेबसाइट **[www.ukmssb.org](http://www.ukmssb.org)** पर आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

एएनएम पद के लिए वेतनमान वेतन बैण्ड-1 (5200–20200), ग्रेड पे 2000 निर्धारित है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत संशोधित लेवल-3 (पे मैट्रिक्स 21700–69100) के अनुरूप होगा। 180 पदों में जिलेवार रिक्तियां भी तय की गई हैं—अल्मोड़ा 26, बागेश्वर 14, रुद्रप्रयाग 14, हरिद्वार 14, चमोली 20, नैनीताल 20, चंपावत 3, देहरादून 6, पौड़ी 15, पिथौरागढ़ 15, टिहरी 15, ऊधमसिंह नगर 10 और उत्तरकाशी 8।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि एएनएम की नई भर्तियां राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करेंगी और इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। कुल 180 पदों में 125 अनारक्षित, 31 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग और 12 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में