उत्तराखण्ड चुनाव देहरादून

उत्तराखंड पंचायत चुनाव…इस दिन बजेगा चुनावी बिगुल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। पंचायती राज निदेशालय ने पंचायतों के आरक्षण प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिया है। अब शासन स्तर पर चुनाव संबंधी अधिसूचना तैयार करने की कवायद चल रही है, जिसे 21 जून को जारी किया जाना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का अलर्ट... बारिश और अंधड़ का डबल अटैक, बढ़ी टेंशन

अधिसूचना जारी होते ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया में लगभग 28 से 30 दिन लगने की संभावना है। यानी जुलाई के तीसरे सप्ताह तक चुनाव संपन्न हो सकते हैं। फिलहाल शासन स्तर पर चुनाव की रूपरेखा और तिथियों को लेकर मंथन जारी है।

पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। ग्राम पंचायत प्रमुख के कुल 7817 पदों में से:

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...अफसरों के ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी अपडेट

एसटी के लिए: 226 पद

एससी के लिए: 1467 पद

ओबीसी के लिए: 1250 पद

अन्य (अनारक्षित): शेष पद

इस तरह से ग्राम प्रधानों के आधे से ज्यादा पद आरक्षित किए गए हैं।

इसी प्रकार, 89 ब्लॉक प्रमुखों के लिए होने वाले चुनाव में:

एसटी: 3 पद

एससी: 18 पद

ओबीसी: 15 पद

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बिजली और तूफान का खतरा!...अगले 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अपडेट

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के 12 पदों पर भी चुनाव होंगे, जिनमें से:

एसटी: 0

एससी: 2

ओबीसी: 2

अनारक्षित: 8

इन चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए 50% से अधिक पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इस बार पंचायत चुनाव “ट्रिपल टेस्ट” प्रक्रिया के तहत पहली बार हो रहे हैं, जिसे प्रथम चक्र माना जा रहा है। इसके चलते सभी जिलों में आरक्षण का रोस्टर प्रथम चक्र के अनुसार लागू किया गया है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में