उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड… अब इस चुनाव की नियमावली में बड़ा संशोधन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच राज्य सहकारी समितियों के चुनावों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब 33,000 महिलाएं और 78,000 पुरुष सदस्य मतदान कर सकेंगे, जिनके मतदान पर पहले रोक लगी हुई थी। ये सदस्य पिछले तीन सालों में किसी भी साल में सहकारी समितियों से लेन-देन न करने के कारण मतदान के अधिकार से वंचित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने बताया कि राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली में संशोधन कर दिया गया है, जिसके बाद अब ये सदस्य भी मतदान कर सकेंगे। पहले, नियम 12 (ख) के तहत ऐसे सदस्यों को मताधिकार से वंचित किया गया था, जिनका पिछले तीन सालों में सहकारी समितियों से कोई लेन-देन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन, कई बैठकें और 2027 का लक्ष्य!... हल्द्वानी में होगा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक मंथन

हंसा दत्त पांडे ने कहा कि इस संशोधन के बाद सहकारी समितियों के करीब एक लाख निष्क्रिय सदस्य अब मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से पहली बार सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट...नैनीताल में कल कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी

इस बदलाव के बाद, प्रदेश में होने वाले सहकारी समितियों के चुनाव में निष्क्रिय सदस्य भी हिस्सा ले सकेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, और अब निकाय चुनाव के बाद सहकारी समितियों के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में