उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड एनएच-74 घोटाला…ईडी की फिर बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चर्चित एनएच-74 घोटाले को लेकर इनफ़ोर्समेंट डायरेक्टरते (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने अतिरिक्त मुआवजा लेने के आरोप में चार लोगों की कुल 13.89 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई पंतनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई। अटैच की गई सभी संपत्तियां ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 में पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में व्यापक जांच और कार्रवाई की थी। उस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में आरोप सामने आया था कि कई किसानों ने अपनी कृषि भूमि का उपयोग बदलवाकर तय मानकों से अधिक मुआवजा प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!...उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

इसी मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की थी। पूर्व में भी कई संबंधित व्यक्तियों की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। ताजा कार्रवाई के तहत किसान दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर और दलविंदर सिंह की 13.89 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में