उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस विभाग में बड़ा फेरबदल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊर्जा विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रबंध निदेशकों को कार्यकाल पूरा होने के बाद पदमुक्त कर दिया गया है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव और यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल दोनों को उनके कार्यकाल की समाप्ति के चलते कार्यमुक्त किया गया है। इसके साथ ही यूपीसीएल में निदेशक (परियोजना) पद पर तैनात अजय कुमार अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

अनिल कुमार यादव को 29 अक्टूबर 2021 को यूपीसीएल का एमडी नियुक्त किया गया था, जिनका कार्यकाल तीन साल या 60 वर्ष की आयु तक तय था। बाद में 9 अक्टूबर 2024 को उन्हें 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। इसी तरह, संदीप सिंघल को 29 जनवरी 2020 को यूजेवीएनएल का एमडी बनाया गया था और 15 मार्च 2024 को उन्हें भी 30 जून 2024 से दो साल का विस्तार मिला था। अब दोनों अधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

वहीं, एक अन्य आदेश में गजेन्द्र सिंह बुदियाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। पहले उन्हें पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें यूपीसीएल में नियमित एमडी की नियुक्ति होने तक प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि, इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में