उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल

उत्तराखंड… इस भाजपा नेता पर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप, HC सख्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रामनगर के भाजपा नेता के खिलाफ दंगा भड़काने की कथित साजिश के मामले में नैनीताल पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला 23 अक्टूबर को नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के छोई में ड्राइवर नासिर की भीड़ द्वारा पिटाई से जुड़ा है। नासिर की पत्नी नूरजहां ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में नया मोड़!... इस ‌विधायक का इस्तीफे का ऐलान, बढ़ी चर्चाएं

अदालत में नूरजहां की ओर से अधिवक्ता मृणाल कंवर ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता मदन जोशी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और लाइव वीडियो साझा करके अपने कृत्य को सही ठहराया है और धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया है। इस पर हाईकोर्ट ने रामनगर पुलिस को आदेश दिया कि मदन जोशी और उनके समर्थक किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न करें और पहले से की गई विवादित पोस्ट को फेसबुक से हटवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक!... चक्रवात ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ मचाएंगे हलचल

पुलिस की जांच में पता चला कि छोई में वाहन से ले जाया जा रहा मांस भैंस का मांस था, जिसके लिए बरेली के आपूर्तिकर्ता द्वारा जारी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 से रोजगार तक, धामी सरकार का बड़ा प्लान!... 7,844 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला?

हाईकोर्ट ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट के तहसीन पूनावाला बनाम भारत सरकार मामले में भीड़ हिंसा पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करे और किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्रवाई करे। अदालत ने नैनीताल पुलिस से कहा कि वह सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करे।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में