उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…. इस विभाग का बड़ा अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर, परवेज आलम को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हर्बटपुर, देहरादून स्थित सब-स्टेशन में की गई, जहां परवेज आलम शिकायतकर्ता से बिजली कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने शिकायत के बाद तेजी से कार्रवाई की और जेई परवेज आलम को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, सतर्कता टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर उसकी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

सफल कार्रवाई पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है या अवैध संपत्ति अर्जित की जाती है, तो वे सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में