उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अब इन क्षेत्रों में कार्यरत वनकर्मियों को आवासीय भत्ता (हाउसिंग अलाउंस) प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गम इलाकों में तैनात वनकर्मी बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में काम करते हैं। वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं अक्सर उपलब्ध नहीं होतीं। साथ ही, उन्हें परिवार से दूर रहकर कार्य करना पड़ता है, जिससे उनके लिए परिवार के लिए अलग आवास की व्यवस्था करना भी एक बड़ी समस्या बन जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में नया मोड़!... इस ‌विधायक का इस्तीफे का ऐलान, बढ़ी चर्चाएं

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जहां सुविधाएं नहीं हैं, वहां वनकर्मियों को हाउसिंग अलाउंस दिया जाएगा। वित्त विभाग की सहमति के बाद इन दुर्गम क्षेत्रों की पहचान की जाएगी और उसके बाद यह सुविधा लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि फिर शर्मसार... रिजॉर्ट में पार्टी के बाद युवती से दुष्कर्म! जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का यह फैसला वनकर्मियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगा और वे अपने परिवार की देखभाल बेहतर तरीके से कर पाएंगे। साथ ही, इससे उनकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा और वे राज्य की वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा और मजबूती से कर सकेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में