उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्षेत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं क्षेत्र में वन विकास निगम का नया कार्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर वन प्रबंधन और विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और स्थानीय स्तर पर सुगम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।

धामी ने कहा कि वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों की रीढ़ है, जो वैज्ञानिक वन प्रबंधन, वन उपज के सतत उपयोग, इको-टूरिज्म और प्रमाणित लकड़ी की आपूर्ति जैसे कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि निगम सूखे और गिरे पेड़ों के प्रबंधन के साथ नए वन क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

इस अवसर पर ‘हिमकाष्ठ’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया गया, जिसके माध्यम से लकड़ी की बिक्री और वन उत्पादों की ई-नीलामी ऑनलाइन होगी। मुख्यमंत्री ने इसे पारदर्शिता बढ़ाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में वन विकास निगम ने 167 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 627 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया है, जो कुशल प्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट” अभियान का उल्लेख किया और जंगलों व पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और वन विकास निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में