उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड निकाय चुनाव… 13 नए निकायों में पहली बार पड़ेगा वोट, दो निकाय होंगे वंचित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहली बार 13 नए नगर निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं। 23 जनवरी को होने वाले इस चुनाव में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़कर बनाए गए इन निकायों के मतदाता पहली बार अपनी छोटी सरकार का चुनाव करेंगे। 2018 में राज्य में कुल 92 नगर निकाय थे, जिनमें से 87 में चुनाव हो चुके थे। इस बार राज्य में 107 नगर निकाय हैं, जिनमें से 100 में चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

वर्ष 2018 से 2024 के बीच राज्य में 15 नए नगर निकाय बने हैं, जिनमें से 13 में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। हालांकि, दो नए नगर निकाय पाटी (चंपावत) और गढ़ीनेगी (ऊधमसिंह नगर) का गठन होने के बाद परिसीमन नहीं हुआ, जिसके कारण यहां चुनाव नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एक केस में जेल, दूसरे में नया मुकदमा!... उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, अब किस मामले में फंसीं?

पहली बार चुनाव होने जा रहे इन नगर निकायों में दून जिले की नगर पंचायत सेलाकुई, हरिद्वार की नगर पंचायत ढंडेरा, इमलीखेड़ा, पाडली गुज्जर, रामपुर और सुल्तानपुर-आदमपुर, चमोली की नगर पंचायत नंदानगर, रुद्रप्रयाग की नगर पंचायत गुप्तकाशी, पौड़ी की नगर पंचायत थलीसैंण, पिथौरागढ़ की नगर पंचायत मुनस्यारी, बागेश्वर जिले की नगर पंचायत गरुड़, ऊधमसिंह नगर जिले की नगर पंचायत नगला और नगर पंचायत लालपुर शामिल हैं। इन निकायों का गठन मुख्य रूप से वर्ष 2021 के आसपास हुआ था।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में