उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति

उत्तराखंड निकाय चुनाव… कांग्रेस को बड़ा झटका, ये सीटें प्रत्याशी विहीन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा रद्द कर दिया गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन के रद्द होने पर विरोध भी जताया है।

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह खिंडा का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूरना ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि सुखविंदर सिंह खिंडा ने सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है। इस आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच की और कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी से मिलेगी राहत... प्रभाव दिखाएगा पश्चिमी विक्षोभ, ये बन रहे आसार

उधम सिंह नगर जिले के नगला नगर पंचायत में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी हरि ओम सिंह चौहान का नामांकन उम्र संबंधी कारणों से निरस्त कर दिया गया है। अब इस सीट पर भाजपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में देह व्यापार... पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

इसी तरह, हरिद्वार जनपद के मंगलौर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन पत्र भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने एक प्रेस वार्ता में इस पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नामांकन रद्द करना एक साजिश के तहत किया गया है, और उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के फोन की डिटेल निकलवाने की मांग की ताकि यह पता चल सके कि किस राजनीतिक दबाव में यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... स्वास्थ्य सेवाओं में बेतहाशा वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, जोरदार प्रदर्शन
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में