उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड….फिर मचने लगी तबाही, कार में गिरा बोल्डर, नदियों का रौंद्र रूप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश से एक बार फिर तबाही मचने लगी है। बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं नदियों ने रौंद्र रूप ले लिया है। इससे यमुना नदी के तटों पर रहने वालों में दहशत बनी हुई है।

भारी बारिश के बीच बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कर्णप्रयाग से ऋषिकेश की ओर एक कार जा रही थी। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। यह देख कार में बैठे लोगों की सांसे अटक गई। किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। कार को धक्का मारकर निकालने की कोशिश की गई। फिलहाल हाईवे बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

बारिश के बाद देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा आ गया है। मार्ग में सीवर लाइन की खुदाई के काम के चलते पहले ही मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। अब मलबा आने से डोईवाला से दूधली होते हुए देहरादून जाने व वापस लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग की इस हालत के चलते दुर्घटना का खतरा बना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

वहीं यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है। यमुना नदी के उफान पर आने से जानकीचट्टी में अफरातफरी का माहौल रहा। पिछले 12 दिनों में दूसरी बार जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी घुस गया। मध्य रात्रि तक जानकीचट्टी में अफरातफरी का माहौल बना हुआ रहा। यमुना नदी का जलस्तर रात 12 बजे के बाद बढ़ा और रात दो बजे तक जानकीचट्टी में अफरातफरी मच रही। स्थानीय लोगों ने यमुना नदी तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भेज कर सतर्क रहने की सलाह दी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में