उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड… फिर लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार देर शाम को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यह भूकंप उत्तरकाशी जनपद के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। भूकंप का समय शाम 7:31 बजे के आसपास था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान... हल्द्वानी नगर निगम ने खोले बिक्री के रास्ते

भूकंप के झटके जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में हल्के रूप में महसूस किए गए, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसका असर नहीं दिखा। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत से कन्याकुमारी तक एक मंच पर जुटे खिलाड़ी... धामी ने बताया खेलों का असली महत्व

वर्तमान में जनपद में कोई भी गंभीर क्षति नहीं हुई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन लगातार सूचना एकत्र कर रहा है और इस तरह की घटनाओं के प्रति सतर्क है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में