उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…संपत्ति विवरण न देने वाले अफसरों पर होगा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में संपत्ति विवरण न देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) अब ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाएगा, जिन्होंने समय पर अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण नहीं दिया।

यूपीसीएल निदेशक समिति ने इस संबंध में स्पष्ट पत्र जारी किया था, जिसमें 28 फरवरी तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संपत्ति का पूरा विवरण देने के निर्देश दिए गए हैं। समूह क, ख और ग के सभी कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर तक की संपत्ति का विवरण अगले वर्ष 31 जनवरी तक अपने नियुक्ति प्राधिकारी को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। वहीं, जिन कर्मचारियों (जैसे अवर अभियंता, लेखा संवर्ग आदि) की फाइलें मुख्यालय स्तर पर रहती हैं, उनका विवरण 28 फरवरी तक मानव संसाधन अनुभाग में जमा होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

निर्देशों के अनुसार, संपत्ति विवरण में “विगत वर्ष के अनुसार” या “कोई परिवर्तन नहीं” जैसे शब्दों का प्रयोग वर्जित है। प्रत्येक कर्मचारी को पूर्ण और सटीक विवरण देना होगा। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि जो भी कर्मचारी निर्धारित समय में संपत्ति विवरण जमा नहीं करेगा, उसे आचरण नियमावली का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

इसके अलावा, प्रत्येक कर्मचारी को अपनी वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) में यह प्रमाणित करना होगा कि उसने संपत्ति का विवरण दे दिया है। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी उनकी एसीआर स्वीकार नहीं करेगा। यह आदेश उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड कार्मिक की आचरण विनियमावली-2025 के नियम 22 के तहत जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

संपत्ति विवरण में केवल कर्मचारी की स्वयं अर्जित संपत्ति ही नहीं, बल्कि दान में प्राप्त संपत्ति और परिवार के आश्रित सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्तियां भी शामिल होंगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में