उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… जब खेत में धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथक परिश्रम से ही देश के प्रत्येक नागरिक तक अन्न पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और उनकी खुशहाली देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी का झांसा, फिर दो नाबालिगों से दरिंदगी!... दोषी को 20 साल की जेल

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से फसल, उपज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में