उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मिले सीएम धामी…उत्तराखंड से जुड़े इन मुद्दों पर हुई मंत्रणा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने का अनुरोध किया, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन और जनसुविधाओं के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा...डंपर ने रौंदी कार, एक की मौत, 3 गंभीर

धामी ने धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग की अनुमति देने की भी मांग की। इसके अलावा, राज्य के आपदा और राहत कार्यों में भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क माफ करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  छत में पति का शव... कमरे में पत्नी की खून से सनी लाश, फैली सनसनी

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है, जो प्रत्येक 12 वर्षों में आयोजित होती है और अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण अग्निकांड...आग से उजड़ा आशियाना, मची अफरा-तफरी
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में