उत्तराखण्ड गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

शादी की चाहत रह गई अधूरी!…प्रेमी युवक और किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग का दुखद मामला सामने आया है। एक युवक और 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मामला हरिद्वार जिले के  बहादराबाद क्षेत्र का है। किशोरी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि युवक की जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में मौत हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों अस्पतालों में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट के पानी में मिले घातक बैक्टीरिया!...10 में 10 सैंपल फेल, हाईकोर्ट का कड़ा रूख

पुलिस के अनुसार, युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने परिजनों के सामने शादी की इच्छा जताई थी, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों नाराज चल रहे थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि इसी बात से परेशान होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में