उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

दूध की डेयरी की आड़ में नशा कारोबार!… घर में बना रखा था ‘शराबखाना’, ऐसे खुला पूरा राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड  में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार रात हरिद्वार के राजीव नगर में आबकारी विभाग की टीम ने एक डेयरी संचालक के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। आरोप है कि दूध की डेयरी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।

आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर स्थित शंकर डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर मिलीं। विभाग ने शराब की पूरी खेप जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार तबादले पर हाईकोर्ट सख्त...इस अफसर को मिली बड़ी राहत

बताया गया कि बरामद अंग्रेजी शराब में अलग-अलग इंटरनेशनल ब्रांड की शराब भी शामिल थी। छापेमारी के दौरान घर में रखे फ्रिज की तलाशी लेने पर उसमें बीयर की कैन भी मिलीं। आशंका है कि बीयर को ठंडा कर ग्राहकों को बेचने के लिए रखा गया था।आबकारी विभाग के अनुसार, शंकर डेयरी पर इससे पहले भी अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद होने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर शराब की बिक्री जारी रहने की शिकायतें मिल रही थीं। कांवड़ मेले को देखते हुए विभाग को डेयरी संचालक के घर में शराब का स्टॉक जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रात में दबिश देकर शराब की खेप बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक साल क्यों लगा?’...हल्द्वानी तहसील में फाइलें देख डीएम का पारा चढ़ा, कार्रवाई तय

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में