उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम का यू-टर्न… इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ों में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार अधिक हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

रविवार को मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लगभग ऐसा ही रुख देखने को मिला। 24 फरवरी को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है, जबकि 25 से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

चमोली में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंडक बढ़ गई। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में कुछ देर के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

ऊंचाई वाले धार्मिक और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे बद्रीनाथ धाम , हेमकुण्ड साहिब , रुद्रनाथ टेम्पल, काली माटी, नंदा घुंघटी, तथा नीती और माणा घाटी में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं ज्योतिर्मठ , पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर और नंदप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश और ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में