उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!…गर्मी के बीच बारिश और बर्फबारी का अनुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनने का डर भी जताया जा रहा है। मौसम विभाग लगातार पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जता रहा है, लेकिन फिलहाल मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। खासतौर पर 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

बारिश की कमी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में