उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल मौसम

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न… कोहरा और शीतलहर बढ़ाएंगे ठिठुरन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी से जहां मौसम सुहावना हुआ था, वहीं अब ठंड ने फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

दिन के समय धूप निकलने से मौसम राहत भरा जरूर लग रहा है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का प्रकोप साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

इसके साथ ही देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को शहर में कोहरे के चलते सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

पर्वतीय इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में