देश/दुनिया राजनीति राष्ट्रीय हिल दर्पण

कांग्रेस में दे दनादन!… राहुल के सामने भिड़े दो गुट, अखिलेश समर्थक की धुनाई 

खबर शेयर करें -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बैठक के दौरान जबरदस्त बवाल मच गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के समर्थक को कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पीट दिया, जिसके बाद दूसरा गुट भी सक्रिय हो गया और अखिलेश प्रसाद के समर्थक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का आरोप पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थकों पर लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी.... अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई से मची खलबली

राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर थे और उन्होंने बेगूसराय में कन्हैया कुमार की यात्रा में भाग लिया। इसके बाद, वे पटना पहुंचे और श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक की, जहां उन्होंने बिहार के कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हुक्काबार और होटल... बॉयफ्रेंड ने बुलाई गर्लफ्रेंड, 23 युवकों ने 7 दिनों तक की हैवानियत

बैठक के दौरान, जब राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में थे, पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह के समर्थक ने पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद टुन्ना के समर्थकों ने बदला लेते हुए अखिलेश के समर्थक को पीट दिया। यह घटना देख पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कदम-कदम बढ़ाए जा… आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अधिकारी

इस घटना ने एक बार फिर बिहार कांग्रेस में गुटबाजी की स्थिति को उजागर किया। घटना के बाद राहुल गांधी बैठक से बाहर निकले और पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि पिछले महीने ही कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाकर दलित वर्ग से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस