उत्तराखण्ड गढ़वाल शिक्षा हरिद्वार हिल दर्पण

वैदिक ज्ञान से आधुनिक शिक्षा तक!… पतंजलि के पहले आयुर्वेद गुरुकुलम का आगाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुकुलम का उद्घाटन किया। हरिद्वार में आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु एवं पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुकुलम का उद्घाटन होना बेहद शुभ है। उन्होंने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम की शुरुआत भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली कटौती का बड़ा शेड्यूल!... 30 सितंबर तक इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

उन्होंने कहा कि योग को दुनिया और घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिन लोगों ने प्रयास किए, उनसे प्रेरणा लेते हुए भारतीय ज्ञान और परंपराओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिन परंपराओं और जीवन पद्धतियों को अपनाया, उन्हें संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पतंजलि गुरुकुलम के अनुसार, संस्थान भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है। यहां पारंपरिक वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्थान की वेबसाइट के मुताबिक, हरिद्वार स्थित गुरुकुलम में कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई का प्रावधान है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा और आयुर्वेद से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में