उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम सस्पेंड हल्द्वानी हिल दर्पण

अनुशासनहीनता पर गिरी गाज… दो और पुलिसकर्मी निलंबित, चार दिन में इतनों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रह्लाद नारायण मीणा ने कड़ा कदम उठाया है।

मंगलवार को कर्तव्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई एसएसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

निलंबित पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल हरीश चंद्र (थाना खन्स्यू): उच्चाधिकारियों के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जानबूझकर ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर आदेशों की अवहेलना करने का आरोप।

जबकि चंद्र प्रकाश जोशी (कोतवाली हल्द्वानी): ड्यूटी के दौरान अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो पर समय से आवश्यक कार्रवाई न करना और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी न देना।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने सख्त लहजे में कहा, “पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है, और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना रवैये को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट और आवश्यक संदेश है।”

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

गौरतलब है कि बीते चार दिनों में छह पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं, जो विभागीय सख्ती और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया को दर्शाता है। एसएसपी की यह लगातार कार्रवाई पुलिस बल को सजग, सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखने की गंभीर कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में