उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल कांड…थाने में पुलिस से हाथापाई, वर्दी फाड़ने की कोशिश! वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना मल्लीताल थाने के भीतर की है, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

दरअसल 30 अप्रैल को नैनीताल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी एक विशेष समुदाय से संबंधित होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार
गुस्साए लोग मल्लीताल कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी लिए पुलिसकर्मियों का गिरेबान पकड़कर एक प्रदर्शनकारी उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश करता है।

इसके अलावा, पुलिसकर्मी को अधिवक्ता होने की धमकी भी दी जाती है। हालांकि, पुलिसकर्मी किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकलने में सफल हुए, लेकिन प्रदर्शनकारी उन्हें खींचकर फिर से भीड़ में ले जाने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक बिष्ट ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया, “मामला हमारे संज्ञान में है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में