उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

फोन और ऐप बुकिंग में परेशानी?… अब गैस सिलेंडर सीधे घर पर मिलेगा

खबर शेयर करें -

घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन नैनीताल ने अहम कदम उठाए हैं। वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी जैसी प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लग रही थी। इससे न केवल कानून और शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा था, बल्कि समय पर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, अब सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण सीधे एजेंसी परिसर से न करें, बल्कि उपभोक्ताओं के घर तक डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से पहुंचाएं। इसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और सुगम रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के लिए ही गैस एजेंसी में आएं। एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बुकिंग कराए गए सभी उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और डोर-टू-डोर वितरण का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में