उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

ठंड का ट्रिपल अटैक…पाला, घना कोहरा और कोल्ड डे अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की संभावना और मैदानी जिलों में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

प्रदेश के छह जिलों में आज घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं हरिद्वार और उधमसिंह नगर में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है, जबकि मैदानी जिलों में ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में