उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

रजत जयंती पर नारी शक्ति को नमन… हल्द्वानी में सजा सशक्तिकरण का पर्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में मातृ शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रहीं।

कार्यक्रम में राज्य स्थापना से लेकर आज तक महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। रेखा आर्या ने कहा कि राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक रही है और अब 2047 के विकसित भारत के निर्माण में भी महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व आईपीएस का काला सच!... कार्यालय में नग्न कर पीटा गया पीड़ित, ये है पूरा मामला

रैंप वॉक में उत्तराखंड की संस्कृति और आधुनिक विकास की झलक देखने को मिली, जिसमें महिलाओं ने किसान, डॉक्टर, इंजीनियर और खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के छात्रों को बड़ा तोहफ़ा... अब UPSC से JEE तक हर सपना बिना फीस होगा पूरा!

कार्यक्रम में आयोजित परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला विशेषज्ञों ने राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा और चुनौतियों पर मंथन किया। इसके अलावा चिपको आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण और खेल जगत में महिलाओं की भूमिका पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी में कैद चोर!... हल्द्वानी में कालू सिद्ध मंदिर से चांदी का मुकुट-नकदी गायब

कार्यक्रम में दीपा दरमवाल, शांति मेहरा, ललित मोहन रयाल, बी.एल. राणा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्राएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में