उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा… ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मोतीनगर क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास का ‘डबल डोज’...सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

जीआरपी काठगोदाम के कोतवाल कमल करंगा के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:20 बजे पोल संख्या 75/15 के पास सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा, निवासी हाथीखाल, मोतीनगर, ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नगरासू गुरुद्वारे में हाई अलर्ट...सीसीटीवी तोड़े, पानी रोका, पुलिस-आईटीबीपी तैनात— हालात तनावपूर्ण

हादसे के बाद देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की पहचान की।

जीआरपी ने बताया कि घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की आगे की जांच और कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में