उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा… बाइक गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत; साथी लापता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र में हैड़ाखान मार्ग पर भोड़िया गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार गौलापार निवासी पेंटर दिलीप कुमार (48) की मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव गौला नदी से बरामद किया गया, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी राजू आर्या अभी लापता है। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले गुरुद्वारे में टेका मत्था, फिर उठाई झाड़ू!... CM धामी के इस अंदाज ने खींचा ध्यान

पुलिस के मुताबिक, दिलीप कुमार और राजू शनिवार रात से घर नहीं लौटे थे। रविवार दोपहर परिजनों ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। राजू आर्या पेशे से दर्जी है।

राजू के भाई हेमंत आर्या ने बताया कि दिलीप को खन्स्यू में पेंट का बड़ा ठेका मिला था। ठेके का सौदा पक्का करने के लिए वह शनिवार को राजू के साथ हैड़ाखान गया था। उनके साथ दो अन्य बाइकों पर रोजवेज कर्मी समेत कुछ अन्य लोग भी गए थे। बताया गया कि सौदा तय होने के बाद दिलीप को 70 हजार रुपये अग्रिम भुगतान मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  332 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री!... धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कही ये बड़ी बात

इसके बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने पार्टी की और फिर अपने-अपने वाहनों से रवाना हुए। अन्य साथी आगे निकल गए, लेकिन दिलीप और राजू घर नहीं पहुंचे। रविवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर!... बेकाबू बस ने रौंदे पांच वाहन, मची चीख-पुकार

सोमवार सुबह पुलिस को गौला नदी में दिलीप का शव मिला। इसके बाद जांच के दौरान पुलिस को हादसे का घटनास्थल भी मिल गया। प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस और बचाव दल अब राजू आर्या की तलाश में जुटे हुए हैं।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में