उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

पर्यटकों की बस पर हमला… मचाई तोड़फोड़, युवकों की गुंडागर्दी से सहमे सैलानी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों की एक बस पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमले में टेंपो ट्रैवलर के शीशे टूट गए और पर्यटक दहशत में आ गए। घटना रामनगर डिग्री कॉलेज के पास उस समय हुई जब पर्यटक जंगल सफारी से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक जंगल सफारी से लौटने के बाद अपनी बस (DL 01 1948) में सवार हो रहे थे, जो डिग्री कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय कुछ स्थानीय युवक आपस में किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और युवकों ने गुस्से में आकर बस के सामने स्कूटी लगा दी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट बैट से बस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने बस के आगे और साइड के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान बस के अंदर बैठे पर्यटक डर से सहम गए और किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी बात नहीं सुनी और तोड़फोड़ जारी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में