उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

आज आफत बनकर बरसेंगे बादल…रेड-ऑरेंज अलर्ट, स्कूल भी बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से कई संपर्क मार्ग बार-बार बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप!... भूस्खलन से थमे पहिए, नैनीताल में दो लोगों की मौत

वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का महाअलर्ट!...10 जुलाई को 5 जिलों में स्कूल बंद

खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान!... अब युवाओं-किसानों के सपनों को मिलेगा लोन का सहारा

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में