उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट… 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अन्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आग का तांडव!...काबू पाने की कोशिश में बड़ा हादसा, फायर गार्ड की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी बारिश के आसार हैं। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... पुलिस महकमे में पदोन्नति की सौगात

इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिला। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में