उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी… दो लाख इनाम का ऐलान, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक की हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

दीपक कुमार, निवासी कोटद्वार ने 8 फरवरी को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में धारा 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई। इसके बाद 9 फरवरी की सुबह आरोपी को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

एसएसपी पौड़ी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस, बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम लगातार संपर्क में रहकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में