उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी…कुमायूँ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमायूँ परिक्षेत्र के चार जिलों पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा , बागेश्वर और नैनीताल के न्यायालय परिसरों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुमायूँ पुलिस ने तुरंत उच्च स्तरीय सतर्कता लागू कर दी है और सभी जिला प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा घेरा और सख्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉड की टीमें नियमित रूप से सर्च अभियान और एंटी-सबोटाज चेकिंग चला रही हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए न्यायालय परिसरों में आने-जाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध सूचना मिलने पर अफरातफरी से बचते हुए तय मानक प्रक्रिया के अनुसार परिसर को सुरक्षित खाली कराया जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अफवाहों पर रोक लगाने के लिए मीडिया को समयबद्ध और तथ्यात्मक जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है और दहशत या भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

स्थानीय अभिसूचना इकाइयों को सक्रिय कर सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। साथ ही धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले अज्ञात लोगों की पहचान और ट्रेसिंग के लिए एसटीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर जांच शुरू कर दी गई है।

कुमायूँ पुलिस ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में